बागपत के उमेश शर्मा नेपाल देश में होंगे सम्मानित

BAGPATH : उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा निवासी समाजसेवी उमेश शर्मा को आगामी 20 जनवरी को नेपाल में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह सम्मान उनको सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाएगा। उमेश शर्मा ने बताया कि नेपाल की सामाजिक संस्था डायनेमिक वर्ल्ड मल्टीपरपज द्वारा उनको सामाजिक कार्यों के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू में 20 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

अवार्ड से सम्मानित करने हेतु उनको संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर तेल कुमारी राणा ने निमंत्रण पत्र भेजा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उमेश शर्मा को बंगलादेश के ढाका की समाजिक संस्था एवं आंध्र प्रदेश की सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी समाज सेवा के लिए, पर्यावरण गोल्डन जुबली, अवार्ड से विभूषित किया जा चुका है।