बहराइच में तेंदुये के हमले में बच्ची घायल

Bahraich leopard attack
Bahraich leopard attack

Bahraich leopard attack, बहराइच, 09 मार्च (वार्ता) : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के नानपारा वनरेंज में फसल काटने के दौरान एक किसान की बेटी पर तेंदुये ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम भंडारी पुरवा निवासी पराग यादव का खेत जंगल से सटा हुआ है। खेत में इस सरसों की फसल लगी है। बुधवार की शाम पराग सरसों की फसल काट रहा था। उसके साथ में बेटी रेनू (07) और पत्नी भी थी। पति और पत्नी फसल काट रहे थे कि तभी जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने बालिका को दबोच लिया। माता और पिता से शोर मचाते हुए हांका लगाया। इस पर तेंदुआ बालिका को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया।

Bahraich leopard attack

उन्होेने बताया कि तेंदुए ने बालिका के गले पर हमला किया था। उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर तेंदुए के हमले की जानकारी होने पर वन रक्षक रामानंद मिश्रा गांव पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की

यह भी पढ़ें : बागपत में चाकू से गोदकर युवक की हत्या