-अक्षत सरोत्री
पाकिस्तान की हालत यह है कि अपना हिस्सा संभाला (Bajwa Army) नहीं जा रहा है और दुनिया के हर मंच पर कश्मीर का राग अलापने बैठ जाता है। पाकिस्तान के अपने हिस्सों में आजादी के लिए अलग-अलग फ्रंट बन रहे हैं और आजदी का नारा जोर शोर से लगा रहे हैं। ऐसा ही हाल पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में नजर आ रहा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नाम का संगठन अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। यह संगठन पाकिस्तानी आर्मी से खुलेआम लोहा लेता है।
केरल में हिन्दू लड़कियों के साथ हो रहा है लव जिहाद, मैं करूंगा विरोध-ई. श्रीधरन
सीधी चुनौती दे दी पाकिस्तानी आर्मी को
पाकिस्तान में अब बाजवा आर्मी (Bajwa Army) के खिलाफ बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने आर पार की जंग छेड़ दी है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने फैसला कर लिया है कि अगर बाजवा की आर्मी एक बलूच नागरिक को मारेगी तो बदले में बलूचिस्तानी लड़ाके बाजवा के 4 जवानों को मारेंगे। साफ है कि पाकिस्तान अब टूट की कगार पर पहुंच गया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सरकार को वो जख्म दिए हैं, जिसे इमरान खान लंबे समय तक याद रखेंगे।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यह बयान किया जारी
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने गुरूवार को बलूचिस्तान के कोहलू (Bajwa Army) जिले के कहान इलाके में अर्धसैनिकों पर हमला किया। हथियारों से लैस लिबरेशन आर्मी ने एक सुरक्षा जांच चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में पाकिस्तान अर्द्धसैनिक बलों के चार जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा बलूचिस्तान के पश्चिमी बाइपास इलाके में भी हुए एक हमले में 1 पाकिस्तानी जवान की मौत हुई है जबकि दो जवान घायल है।
इससे पहले भी कई बार हो चुकी हैं झड़पें
ऐसा पहली बार नहीं है जब (Bajwa Army) पाकिस्तान की आर्मी बलूचिस्तान आर्मी के निशाने पर आई हो, बदले की आग में जल रही बलूचिस्तान आर्मी ने 27 दिसंबर 2020 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हमला किया, जिसमें सात पाकिस्तानी सैनिकों मारे गए थे। 16 अक्टूबर 2020 को दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में अर्धसैनिक बलों के तेल और गैस कर्मचारियों के काफिले पर हमला हुआ था जिसमें बाजवा के 7 सैनिक मारे गए थे। 7 जुलाई 2020 को नॉर्थ वजीरिस्तान में भी सैनिकों पर हमला हुआ, जिसमें 4 सैनिकों की मौत हुई।