भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का निधन

सरोजा वैद्यनाथ
सरोजा वैद्यनाथ

भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का कैंसर के चलते गुरुवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली।

डॉ. सरोजा का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर दो बजे लोधी श्मशान घाट पर किया जाएगा। सरोजा को 2002 में पद्म श्री और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

सरोजा ने भरत नाट्यम को पूरे भारत में प्रसिद्धि दिलाने का काम किया है और उन्होंने कई बार भरत नाट्यम का अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी मंचन किया है। उनका जन्म 1937 में बेल्लारी (कर्नाटक) में हुआ था।

डॉ. सरोजा वैद्यनाथन को उनके योगदान और भरतनाट्यम के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से हुआ पास