नाबालिग ने किया आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

Bhind Crime
Bhind Crime

Bhind Crime, भिंड, 27 फरवरी (वार्ता) : मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मौ थाना पुलिस ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के सिलसिले में नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की इस घटना के सिलसिले में मौ कस्बे के निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले को जांच में लिया गया है।

Bhind Crime

सूत्रों ने कहा कि आठ वर्षीय बालिका को नाबालिग लड़का सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की असामान्य स्थिति देखकर परिजनों को शक हुआ और उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता के परिजन मौ थाने पहुंचे और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी

यह भी पढ़ें : BRIBERY: राज्य बीमा निगम का लिपिक 5,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार