BHOPAL: दिग्विजय कल से विदिशा,सागर और दमोह जिले के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे

BHOPAL
दिग्विजय कल से विदिशा,सागर और दमोह जिले के 5 दिवसीय दौरे पर

BHOPAL, 09 अप्रैल (वार्ता)- वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कल से विदिशा, सागर और दमोह जिले में पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। सिंह ओर से आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सिंह कल विदिशा जिले के शमशाबाद और कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस विदिशा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।

दिग्विजय कल से विदिशा,सागर और दमोह जिले के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे

BHOPAL: इसके बाद अगले दिन 11 अप्रैल को सागर जिले की बीना और खुरई विधानसभा, 12 अप्रैल को सुरखी और सागर विधानसभा, 13 अप्रैल को नरयावली और रहली विधानसभा क्षेत्रों में जिला एवं शहर कांग्रेस सागर द्वारा विभिन्न स्तरों में आयोजित कांग्रेस संगठन की बैठकों में शामिल होंगे। राज्यसभा सांसद 14 अप्रैल को दमोह जिले के हटा और पथरिया विधानसभा क्षेत्रों में दमोह जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कांग्रेस संगठन की बैठकों में शामिल होंगे।पूर्व मुख्यमंत्री इन 3 जिलों के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के मंडल-सेक्टर अध्यक्षों और उन विधानसभाओं के समस्त कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।

 

यह भी पढ़ें- श्रीनगर: कोलकाता की एक महिला पर्यटक की रविवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मौत हो गई।

यह भी पढे़ं- PANTHER: पेंथर ने हमला कर किसान का शिकार किया