गुजरात में आज शाम पहुंचेगा बिपरजॉय

गुजरात में आज शाम पहुंचेगा बिपरजॉय
गुजरात में आज शाम पहुंचेगा बिपरजॉय

Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज शाम गुजरात तट पर पहुंच जाएगा। इससे पहले से ही मुंबई और गुजरात में चक्रवात का असर देखने को मिला है। गुजरात के द्वारका के समुद्री तटों में तेज हवाएं चल रही है। इसकी वजह से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट कराया गया है।

उधर मुंबई में भी समुद्री तटों में ऊंची लहरे उठ रही है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की ओर बढ़ रहा है। इसकी हवाओं की रफ्तार 123 से 135 किमी प्रतिघंटे से आगे बढ़ रही है। चक्रवात से मिट्टी के घर, पेड़, छोटे मकान, टीन के घरों को नुकसान हो सकता है।

ये भी पढें: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंदर लगी आग