-कशिश राजपूत
BIRD FLU: कोरोना महामारी से कारोबार अभी उबर भी नहीं पाया था कि बर्ड फ्लू ने राजधानी के करीब 25 हजार चिकन कारोबारियों को मुश्किल में डाल दिया है। बर्ड फ्लू के कारण लोगों की सतर्कता से चिकन और अंडे का कारोबार घटकर आधा रह गया है।
देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश ये वो सात राज्य हैं, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में पक्षियों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
BIRD FLU: कहर के कारण चिकन का कारोबार गिरा, अंडे की खपत हुई आधी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हाल ही में पोंग बांध में मृत पाये गए दो हजार तीन सौ से अधिक प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में अगार- मालवा और मंदसौर जिलों में मृत कौवों में H5N8
पशुपालन विभाग राज्य में पहले ही बर्ड फ्लू की चेतावनी जारी कर चुका है।
सिंघु बॉर्डर पर किसान ने खाया जहर, चैन्नई में शख्स ने की आत्महत्या
ये वायरस अलग-अलग तरह का होता है लेकिन H5N1 पहला ऐसा एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है जो पक्षियों के साथ-साथ इंसानों को भी संक्रमित करता है | आपको बता दें कि संक्रमित पक्षी की चपेट में आने से इंसानों को बर्ड फ्लू हो सकता है।
प्रवासी जलीय पक्षियों खासतौर से जंगली बतख से प्राकृतिक रूप से फैलता है | ये पालतू मुर्गियों में आसानी से फैल जाता है | ये बीमारी संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाली पानी के संपर्क में आने से होती है |
उत्तर प्रदेशः कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद चिड़ियाघर को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। pic.twitter.com/AzRmU3kz3G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2021
कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिलने पर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है | यहां पर चार पक्षियों की मौत की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आसपास के इलाके को रेडजोन घोषित किया गया है। यहां पर प्रशासन और निवासी सभी अलर्ट हो गए हैं।