-अक्षत सरोत्री
रूस में इंसानों में बर्ड फ्लू के वायरस के ट्रांसमिशन का पहला मामला सामने आया है। रूस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि H5N8 एवियन फ्लू यानी बर्ड फ्लू का वायरस इंसानों में पाया गया है। रूस के रिसर्च सेंटर वेक्टर के वैज्ञानिकों ने शनिवार को जानकारी दी कि एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। रोसपोत्रेनादज़ोर के वेक्टर रीसर्च सेंटर ने इंसानों में इस वायरस की खोज की है। आपको बता दें कि हाल के दिनों में भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई थी। कई जगहों पर कौए और अन्य पक्षी मरे हुए भी पाए गए थे। इसके अलावा कुछ जगहों पर एहतियातन मुर्गों को मारने के भी आदेश दिए गए थे।