कार्यकर्ताओं के बल पर ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतेगी भाजपा : शर्मा

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ऐतिहासिक बहुमत से जीतेगी। श्री शर्मा ने अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने गांव-गांव में हर गरीब के जीवन को बदलने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि 2023 का चुनाव भाजपा अपने कार्यकर्ताओं, अपने नेतृत्व के विश्वास पर और गरीबों के जीवन बदलने के अभियान पर ऐतिहासिक बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का गढ़ है। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी का 51 फीसदी वोट शेयर और 200 पार का संकल्प है। मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनेगी। ये कार्यकर्ताओं की ताकत है।