भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बयान पर प्रदेश भर में किया विरोध

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश

भोपाल, 23 फरवरी (वार्ता): भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने के बयान पर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, प्रदेश कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, दिव्य ऋषि तिवारी, विवेक चौरसिया सहित पार्टी एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके साथ ही उज्जैन, ग्वालियर रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर में रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहकर संबोधित किया है जिससे सभी प्रदेशवासी आहत हैं।

यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर गिरीश गौतम के स्वास्थ्य की ली जानकारी