BJP के माणिक साहा आज पीएम मोदी की मौजूदगी में त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ लेंगे

Tripura CM swearing-in ceremony
Tripura CM swearing-in ceremony

Tripura CM swearing-in ceremony: त्रिपुरा के मनोनीत मुख्यमंत्री माणिक साहा और उनकी मंत्रिपरिषद बुधवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ लेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा नीत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहले ही त्रिपुरा पहुंच चुके हैं।

भाजपा त्रिपुरा इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा माणिक साहा दूसरी बार विवेकानंद मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम कार्यक्रम में भाग लेंगे।”

Tripura CM swearing-in ceremony

पीएम मोदी का गुवाहाटी से यहां सुबह करीब 10:35 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है।

सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा “यह पहली बार है कि किसी वामपंथी विरोधी सरकार ने पिछले तीन दशकों में पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता बरकरार रखी है। हमें उम्मीद है कि भाजपा 2.0 सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

1988 में, कांग्रेस-टीयूजेएस ने सीमावर्ती राज्य में वामपंथियों को हराया और सरकार बनाई, लेकिन 1993 में वह कम्युनिस्टों से हार गई।

साहा को सोमवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया और वह बुधवार को यहां विवेकानंद मैदान में त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

भाजपा ने 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 32 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी IPFT ने हाल ही में संपन्न चुनावों में एक सीट जीती थी

ये भी पढ़ें: नेफ्यू रियो ने 5वीं बार ली नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह हुए शामिल