BJYM campaign, श्रीगंगानगर 24 जनवरी (वार्ता) : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक वशिष्ठ ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री रजनीश कसवां, जिलाध्यक्ष अवि दानेवालिया एवं मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा रहे। सूरतगढ़ मंडल के संयोजक युधिष्ठिर कुमार एवं सह संयोजक हिमांशु कोठारी ने विचार व्यक्त किए। उपस्थित नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिये प्रेरित किया। भाजपा की देशव्यापी नीतियां से अवगत करवाया। यह भी बताया कि कैसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं का भविष्य अंधकार में डाला जा रहा है।बार-बार पेपर लीक होने से युवा नौकरियों से वंचित हो रहे हैं।
BJYM campaign
राजस्थान में जब भाजपा की सरकार थी, तब युवाओं को बंपर रोजगार एवं नौकरियों उपलब्ध कराई गई थीं। नगरपालिका की पूर्व चेयरपर्सन काजल छाबड़ा, मंडल महामंत्री लालचंद शर्मा, संदीप कासनिया ,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मनोज शर्मा उपाध्यक्ष विक्रम खिंची, मंडल उपाध्यक्ष आशीष सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : कोटा में एलएचबी कोच का लोडेड सीरीज के लिए किया परीक्षण