मॉस्को में एक और ब्लास्ट, दो धमाके हुए

मास्को में एक और ब्लास्ट
मास्को में एक और ब्लास्ट

रूस की राजधानी मॉस्को में आज फिर एक और अटैक हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई ने सोब्यानीन ने दावा किया है कि राजधानी मॉस्को में ड्रोन हमलों में दो गैर आवासीय इमारतों को निशाना बनाया है। खुशी की बात ये है कि इससे अभी तक किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे दो गैर आवासीय इमारतों पर ड्रोन से हमला किया। इसमें से एक रक्षा मंत्रालय के करीब प्रोजेक्ट पर गिराया गया। और दूसरा लिकचेवा स्ट्रीट व्यापक केंद्र पर गिरा है। इसकी पुष्टि रक्षा मंत्री ने किया।