मॉस्को के एक मॉल में खौलता हुआ पानी का पाइप फटा, 4 लोगों की मौत अन्य घायल

मॉस्को के एक मॉल में खौलता हुआ पानी का पाइप फटा
मॉस्को के एक मॉल में खौलता हुआ पानी का पाइप फटा

रूस की राजधानी मॉस्को के एक शॉपिंग मॉल में कल एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस मॉल में गर्म पानी का पाइप फटने से करीब 4 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए है। इस घटना की जानकारी मॉस्को के मेयर सोबयानीन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर दी।

मिली जानकारी के अनुसार खौलते हुए पानी का पाइप फटने से गर्म पानी मॉल के एक हिस्से में भर गया। इसकी चपेट में कुछ लोगों के आने से मौत हो गई, और कुछ घायल हो गए। वहीं 20 लोगों के फसने की जानकारी भी मिली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला हुआ दर्ज

जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूलिया इवानोवा ने बताया कि जांच समिति अपनी जांच कर रही है, चार लोगों के मारने से मामला दर्ज कराया गया है। बचाव दल मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।

ये भी पढें: पवन कल्याण-साई धरम तेज अभिनीत फिल्म समय के विरुद्ध दौड़ है; उत्तम रोमांचकारी और हास्य तत्व