BY ELECTION: झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में NDA ने जीत दर्ज की

BY ELECTION
झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर NDA जीतीं
BY ELECTION, 02 मार्च (वार्ता)- झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने जीत दर्ज कर ली है। एनडीए की उम्मीदवार आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी ने कांग्रेस के उम्मीदवार बजरंग महतो को 21 हजार 644 मतों से पराजित किया।
आजसू की सुनीता चौधरी को 115243 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग को 93599 वोट प्राप्त हुए। आजसू पार्टी के गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने पार्टी उम्मीदवार की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि मिशन 2024 की ये शुरुआत है।

BY ELECTION: झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में NDA ने जीत दर्ज की

उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर झारखंड में एनडीए के पक्ष में मतदाता एकजुट होने लगे है। रामगढ़ उपचुनाव परिणाम आने वाले समय के लिए एक बड़ा संदेश है। वहीं बीजेपी विधायक विरंची नारायण ने कहा कि ये उपचुनाव परिणाम भविष्य की राजनीति का संकेत है।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बीजेपी और आजसू पार्टी के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाई थी, जिसका नुकसान 2019 के चुनाव में उठाना पड़ा, लेकिन अब दोनों पार्टियां एक हो गई है। झारखंड में अब एनडीए को कोई रोक नहीं सकता है।