BYPOLL: पूर्व विधायक सुशील रिंकू लोकसभा उपचुनाव के लिए आप के उम्मीदवार घोषित

BYPOLL
पूर्व विधायक सुशील रिंकू लोकसभा उपचुनाव के लिए आप के उम्मीदवार घोषित
BYPOLL, 06 अप्रैल (वार्ता)- आम आदमी पार्टी ने दस मई को होने जा रहे जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए जालंधर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को ट्वीट में रिंकू को उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी साझा की।
इसी वर्ष जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 76 वर्षीय सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

BYPOLL: पूर्व विधायक सुशील रिंकू लोकसभा उपचुनाव के लिए आप के उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। रिंकू इससे पहले जालंधर पश्चिम से कांग्रेस विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आप के शीतल अंगुराल ने हराया था।
रिंकू बुधवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। रिंकू ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जालंधर पश्चिम से चुनाव लड़ा और भाजपा के पंजाब विधान सभा के सदस्य महिंदर पाल भगत को 17334 मतों से पराजित किया था।