CALCUTTA: राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू पहली बार बंगाल के दौरे पर

CALCUTTA
राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू पहली बार बंगाल के दौरे पर
CALCUTTA, 27 मार्च (वार्ता)- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद संभालने के बाद पहली बार सोमवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर यहां आ रहीं हैं। राष्ट्रपति आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। वह शाम को यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में अपने सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन में भी शामिल होंगी।

CALCUTTA: राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू पहली बार बंगाल के दौरे पर

CALCUTTA: बाद में वह रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोरासांको ठाकुरबाड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। मुर्मू राजभवन में आदिवासी समूहों के साथ बैठक भी करेंगी। वह मंगलवार को विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांति निकेतन जाएंगी। वह बेलूर मठ में यूको बैंक के 80 वर्ष पूरे होने के समारोह में शिरकत करेंगी।मंगलवार को राष्ट्रपति कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। इससे पहले वह रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ जाएंगी।राष्ट्रपति का विश्वभारती विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांति निकेतन जाने का भी कार्यक्रम है।