कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी 3 दिन तक भारत दौरे पर रहेंगे

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी
कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी 29-31 मई तक भारत के दौरे पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि छह दशक के बाद कंबोडिया के राजा भारत का दौरा करेंगे. नोरोडोम सिहामोनी भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

ये भी पढें: जापान के टोक्यो में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.1 की तीव्रता दर्ज