अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ चंद्रयान-3, चांद के सफर पर निकला भारत- देखिए वीडियो

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया है. चंद्रयान-2 की तरह ही चंद्रयान-3 का मकसद भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है. दक्षिणी ध्रुव, वो जगह जहां आजतक कोई नहीं पहुंच सका. अगर अगर चंद्रयान-3 का ‘विक्रम’ लैंडर वहां सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कर लेता है, तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा. लॉन्च देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्रीहरिकोटा में मौजूद रहे. माना जा रहा है कि अगले 15 मिनट अंतरिक्ष चंद्रयान-3 के लिए क्रूशन होने वाले है. आपको जानकारी देते हुए बता दें कि  615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 42 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा.

केंद्रीय विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में केंद्रीय विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे. इसके साथ ही केंद्र सरकार के शीर्ष नेताओं ने भी लगातार इसको लेकर नज़र बनाई हुई है.  बता दें कि चंद्रयान 3 के लॉन्च होने के बाद बूस्टर और पेलोड को रॉकेट से अलग कर दिया गया है.

Chandrayaan-3 : प्रधानमंत्री ने किया ट्टीट

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की बात है, तो 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा. आज चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा.

ये भी पढ़ें : कृति सेनन की दिवाली पार्टी में आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे एक साथ नजर आए

 

Advertisement