मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामनवमी के पावन पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी

रांची, 30 मार्च (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामनवमी के पावन पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री सोरेन ने कहा कि ” प्रभु श्री राम का जीवन मानव प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और मर्यादा का अद्भुत संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्श सदियों तक सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।”