चीन के नये विदेश मंत्री आ रहे हैं भारत यात्रा पर

चीन
चीन

नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता): चीन के नये विदेश मंत्री चिन गांग भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को यहां आएंगे।

चीनी सूत्रों के अनुसार श्री चिन गांग भारत में जी 20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने आ रहे हैं। उनकी विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। यह भी अनुमान है कि चीनी विदेश मंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है।

बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी उनकी यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि चीन भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। भारत एवं चीन प्राचीन सभ्यताएं हैं और दोनों देशों की आबादी एक अरब से अधिक है।
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हम पड़ोसी देश और विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं। चीन एवं भारत के अच्छे संबंध दोनों देशों एवं उसकी जनता के बुनियादी हित में है।