CLASH: हजारीबाग जिले में दो गुटों में हिंसक झड़प,6 पुलिसकर्मी के अलावा करीब 10 लोग घायल

CLASH
हजारीबाग जिले में दो गुटों में हिंसक झड़प, 6 पुलिसकर्मी और 10 लोग घायल
CLASH, 09 मार्च (वार्ता)- झारखंड के हजारीबाग के बरही स्थित लाटी में होली की रात दो गुटों में हिंसक झड़प में बरही के एसडीपीओ नाजिर अख्तर समेत छह पुलिसकर्मी के अलावा दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मामले को शांत करने के लिए जैप के जवान को गांव में उतारा गया।
पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में एक युवक विक्की ओझा को गिरफ्तार किया गया है।

CLASH: हजारीबाग जिले में दो गुटों में हिंसक झड़प,6 पुलिसकर्मी के अलावा करीब 10 लोग घायल

घटनास्थल से एक देसी कट्टा और कुछ आग्नेशास्त्र भी बरामद किया गया है। होली के दिन हमेशा की तरह गांव में बैठकर कुछ युवक ताश खेल रहे थे और इसी बीच उसी गांव के कुछ युवक उनलोगों को होली है…कह कर रंग खेलने के लिए उत्तेजित करने लगे।इसी बीच दोनों पक्षों के बीच में कहासुनी शुरू हुई और मारपीट के साथ पथराव और हिंसक झड़प होने लगी। सूचना मिलते ही पदमा पुलिस भी पहुंची।
इसके बाद SDPO नाजिर अख्तर को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर आना पड़ा। झड़प में एसडीपीओ को चोट लगी। छह पुलिस के जवान भी घायल हो गए। जैप के जवान पूरे क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं।