WHEATHER UPDATE: दिल्ली वासियों को मिली राहत, तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, तापमान में गिरावट

तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, तापमान में गिरावट
तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, तापमान में गिरावट

बारिश और तेज हवा के साथ दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। उत्तर भारत में बिपरजॉय के कारण मौसम बदल रहा है। दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से पहले मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ जैसे क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक लोगों को प्रचंड गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश की बूंदें गिरीं और ठंडी हवाएं ने गर्मी का असर कम किया है। शहर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा है।

14 जून के बाद तापमान में गिरावट का था अनुमान

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 14 जून के बाद तापमान में गिरावट आएगी। यह गिरावट 15, 16, 18 और 19 जून के दौरान बारिश के कारण होगी। इन दिनों तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। 18-19 जून को हल्की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी संभावित हैं। गर्मी कम होगी।

गुरुग्राम में यह मौसम 21 जून तक जारी रहेगा। अभी तक शहर में अधिकतम तापमान 41 और 42 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 21 जून तक यह मौसम जारी रहने की संभावना है और हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मंजीत कुमार ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ अगले 5 दिनों तक रहेगा। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, और बिजली चमक सकती है और छिटपुट बारिश हो सकती है। इससे गर्मी कम होगी। 21 जून तक तापमान पिछले हफ्ते की तुलना में कम रहेगा।

ये भी पढ़ें डब्ल्यूपीएल से बीसीसीआई हुई मालामाल, शाह ने कहा ऐतिहासिक दिन