- Advertisement -
CM Ashok Gehlot, जयपुर, 25 जनवरी (वार्ता) : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और ध्वज फहराएंगे। गहलोत प्रातः साढ़े सात बजे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर एवं प्रातः साढ़े आठ बजे बड़ी चौपड़ पर ध्वज फहराएंगे। इसके बाद प्रातः सवा नौ बजे अमर जवान ज्योति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
CM Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री प्रातः 9.20 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। पूर्वाह्न ग्यारह बजे शासन सचिवालय प्रांगण में ध्वज फहराएंगे। गहलोत सायं 4.30 बजे राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।र्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत की ओर से गरीब नवाज की बारगाह में चादर पेश किए
- Advertisement -