बारिश की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री शिंदे ने मुंबई के स्कूलों को कल बंद रखने का आदेश दिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने भारी बारिश के बीच कल, 20 जुलाई को मुंबई (Mumbai Schools Closed) के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। मुम्बई के साथ पालघर में भी सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ देखी जा रही है। गुरुवार के लिए ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी समेत अन्य इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा, आईएमडी ने 20, 21 जुलाई के लिए मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है।

इस बीच, पड़ोसी राज्यों में ताजा बारिश के कारण दिल्ली में यमुना फिर से खतरे के निशान को पार कर गई और नदी 205.48 मीटर पर बह रही है। मूसलाधार बारिश और हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद एक सप्ताह में पहली बार यमुना 205.33 मीटर के खतरे के स्तर से नीचे बह रही थी, जिसके कुछ घंटों बाद शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि दोनों राज्यों में बारिश का दौर जारी है।