- Advertisement -
CM Shivraj in Maihar,सतना, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतना जिले के मैहर पहुंच कर मां शारदा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी उपस्थित रहीं। इस संबंध में चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैहर पहुंच कर माँ शारदा का सपत्नीक दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
CM Shivraj in Maihar
चौहान सतना गौरव दिवस पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने सतना आ रहे थे। राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल समेत भाजपा के कई नेता भी उनके साथ उपस्थित रहे।
- Advertisement -
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश: नम आंखों से दी प्रशंसकों ने किंजल्क को अंतिम विदाई
- Advertisement -