नारियल पानी: ये सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
जी हां, यह त्वचा के लिए जितना फायदेमंद माना जाता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
दरअसल यह अमीनो एसिड से भरपूर होता है जो त्वचा के रूखेपन को दूर करने और उसे मुलायम बनाने
में कारगर होता है।
इसके साथ ही नारियल पानी में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बढ़ती उम्र के निशानों को दूर रखते हैं
और चेहरे पर फाइन लाइन, पिगमेंटेशन आदि नहीं होते हैं।
आज हम आपको इसके हैरान कर देने वाले फायदे बताते हैं-
also read: अगर आज आप नॉन वेज बनाने की सोच रहे हैं तो बना सकते हैं मटन पुलाव
इसके लिए नारियल पानी को किसी बर्तन में निकाल लें और चेहरे पर छीटें मारें।
अब आप इसे कॉटन की मदद से भी चेहरे पर पोंछ सकते हैं।
मेकअप हटाने के लिए- नारियल पानी की मदद से आप चाहें तो अपने मेकअप को साफ कर सकती हैं।
जी हां, आप कॉटन वाइप्स की मदद भी ले सकते हैं और इसके लिए स्प्रे बॉटल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेस मास्क- इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल पानी, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी
पाउडर मिलाकर फेंट लें।
अब इसे अच्छे से अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं।
करीब 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
इससे चेहरे पर निखार भी आएगा और कई समस्याएं भी कम होंगी।
also read: डार्क चॉकलेट खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे
टोनर की तरह- अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके पोंछ लें।
इसके बाद कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर नारियल पानी लगाएं।
– कशिश राजपूत