COLONIES: अवैध कालोनिया बनाने वाले 48 भू माफियाओं के खिलाफ 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज

COLONIES
अवैध कालोनियां बनाने वाले 48 भू माफियाओं के खिलाफ 15 मामले दर्ज
COLONIES, 06 अप्रैल (वार्ता)- मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध काॅलोनिया बनाने वाले 48 कॉलोनाइजरो के विरुद्ध 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमे से चौदह मामले जावरा के है जबकि एक प्रकरण पिपलौदा का है।

COLONIES: अवैध कालोनियां बनाने वाले 48 भू माफियाओं के खिलाफ 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रशासन द्वारा 48 कॉलोनाइजरो की कालोनियों की जाँच के बाद इन सभी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गए है। इनमे से 14 प्रकरण जावरा शहर पुलिस थाने पर दर्ज किये गए है, जबकि एक प्रकरण पिपलौदा थाने पर दर्ज किया गया है। सभी प्रकरण मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 (ग) के तहत दर्ज किये गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।