CONGRESS PROTEST: कांग्रेस 13 मार्च को करेगी राजभवन घेराव

CONGRESS PROTEST
कांग्रेस का 13 मार्च को राजभवन घेराव
CONGRESS PROTEST, 10 मार्च (वार्ता)- मध्यप्रदेश कांग्रेस आगामी 13 मार्च को राजधानी भोपाल में राजभवन का घेराव और विशाल मार्च का आयोजन करेगी। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने आज संवाददाताओं को बताया कि घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अभा कांग्रेस प्रभारी महासचिव और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।

CONGRESS PROTEST: कांग्रेस 13 मार्च को करेगी राजभवन घेराव

प्रदेश भर के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक और कांग्रेसजन जवाहर चौक पर एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए राजभवन के घेराव के लिए कूच करेंगे। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में अपनायी गई नीति से गहराये उत्पन्न आर्थिक संकट से गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में तब्दील हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बेहताशा बढ़ती महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे निरंतर अत्याचार सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान है। इसके चलते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ये घेराव और विशाल मार्च आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने समस्त जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और सभी जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से कहा है कि वे इस कार्यक्रम में बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थित हों।