कांग्रेस आज छत्तीसगढ़ में निकालेगी भरोसा यात्रा, CM भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री होंगे शामिल

कांग्रेस आज छत्तीसगढ़ में निकालेगी भरोसा यात्रा
कांग्रेस आज छत्तीसगढ़ में निकालेगी भरोसा यात्रा

कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अपने भरोसा यात्रा के अभियान को तेज कर दिया है. छत्तीसगढ़ में आज भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा के दौरान, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे। यह यात्रा 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी और हर विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 किलोमीटर का सफर तय किया गया है, जिसके अंत में सभा होगी।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को प्रमोट करने के लिए कई पैम्फलेट्स वितरित करने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही, वे केंद्र सरकार की कामयाबियों और पिछले 15 सालों के स्थानीय सरकार के कार्य को भी उजागर करेंगे। यात्रा में मोटरसाइकिल रैली और भरोसा रथ का भी आयोजन किया जाएगा।

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में होंगे शामिल। सभी मंत्री, विधायक, सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा में शामिल होंगे।

ये भी पढें: मुंबई एयरपोर्ट के चेकपोस्ट पर एक बीएमडब्ल्यू कार ने CISF अधिकारी को मारी टक्कर, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज