काग्रेंस में चल रही अंधरूनी उठापटक के बीच आज काग्रेंस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। जिसका नेत्तृतव पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस की यह CWC बैठक अध्यक्ष सहित पार्टी के अंदर जारी अंतर्विरोधों का समाधान तलाश पाएगी | ये सवाल सबसे बड़ा है….
दिल्ली के इंजीनियर्स भवन में लगी आग, दमकल की टीम मौके पर मौजूद
दरअसल, लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था | कांग्रेस कार्यसमिति ने उनका त्यागपत्र स्वीकार करते हुए सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, हालांकि, पार्टी का एक बड़ा तबका राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है तो पार्टी का एक गुट अध्यक्ष पद से साथ-साथ CWCऔर संगठन के दूसरे पदों के लिए चुनाव कराने की मांग कर रहा है।
काग्रेंस की यह वर्चुअल बैठक ऐसे समय पर हो रहीं है जब अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ-साथ किसान आदोंलन जारी है। ऐसे में पार्टी दोनो चीजों को लेकर चर्चा कर सकती हैं।
अध्यक्ष पद के साथ CWC के 12 सदस्यों के लिए भी चुनाव कराए जाएंगे या नहीं, इस बारे में अभी तस्वीर साफ नहीं है | हालांकि, माना जा रहा है कि असंतुष्ट नेताओं का भरोसा जीतने की कोशिश के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 19 दिसंबर को असंतुष्ट नेताओं के साथ मुलाकात कर बातचीत की थी | इस बैठक के बाद असंतुष्ठ खेमे के तेवर कुछ नरम जरूर पड़े, लेकिन अभी भी अध्यक्ष चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने का उनका विकल्प बंद नहीं हुआ है।
इंगलैंड-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट आज से, कप्तान जो रूट की क्लीन स्वीप पर नजर
मई में होगा अध्यक्ष पद का चुनाव –
काग्रेंस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग मई के महीने में होनी है। ऐसे में देखना होगा की क्या पार्टी की कमान वापस राहुल गांधी ही संभालेंगे या फिर अध्यक्ष पद के रूप में पार्टी को एक नया चेहरा देखने को मिलता है।
गहलोत पर भी सबकी नज़रे –
पार्टी अध्यक्ष को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। बीते दिन भी ऐसे संकेत मिले थे की मुख्मंयत्री गहलोत राज्स्थान छोडकर दिल्ली की कमान संभाल सकते है। अगर ऐसा होता है तो राजस्थान के अंदर चल रहे सियासी घमासान पर भी सबकी नज़रे होगी।