रोजाना तांबे की बोतल में पानी पीना हो सकता है खतरनाक !

Copper bottle Drinking water
Copper bottle Drinking water

Copper bottle Drinking water: तांबा शरीर में एक घटक है जो लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) को बनाने में मदद करता है और तंत्रिका कोशिकाओं और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखता है। यह कोलेजन, हड्डियों और ऊतकों के निर्माण में भी मदद करता है। इसके अलावा, कॉपर एक एंटीऑक्सीडेंट भी है जो कोशिकाओं और डीएनए को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, कॉपर शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। इसके लिए कई लोग तांबे की बोतल में पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन, सवाल यह है कि क्या इन फायदों के लिए हमें रोजाना तांबे की बोतल में पानी पीना चाहिए?

रोजाना तांबे की बोतल में पानी पीना ! Copper bottle Drinking water

नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऑफ डाइटरी सप्लीमेंट्स के मुताबिक, तांबे की बोतल में रखा पानी पीना फायदेमंद है, लेकिन हर समय नहीं क्योंकि इससे शरीर में कॉपर टॉक्सिसिटी पैदा हो सकती है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं इस बोतल को रोजाना पानी से भरकर रखने से जंग भी लग सकता है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है।

रोजाना तांबे की बोतल से पानी पीने के दुष्प्रभाव

जब आप रोजाना तांबे की बोतल में पानी पीना शुरू करते हैं तो कॉपर खून में मिलने लगता है और किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचाता है। तांबे के कण, या क्रिस्टल, साँस लेने पर भी आपकी नाक और गले में जलन पैदा कर सकते हैं। इसके कारण आपको चक्कर आना और सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के नियम

तांबे के बर्तन में पानी के सेवन से जुड़े नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। सबसे पहले तांबे की बोतल में 6-8 घंटे के लिए रात भर पानी भरकर रख दें और सुबह इसे पी लें। इसके अलावा आप इस बोतल का पानी दिन में 2 से 3 बार ही पिएं। दिन भर इसका पानी न पिएं, नहीं तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ये लोकप्रिय गुजराती रेसिपी आपको घर पर जरूर ट्राई करनी चाहिए