-अक्षत सरोत्री/ अशोक पांडेय, मुंबई
महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) वायरस के पिछले 24 घंटों में राज्य में 8,807 नए मामले सामने आए हैं। 80 लोगों की मौत भी हुई है। 2772 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा, मुंबई में 1,167 मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में कुल कोरोना के केस बढ़कर 21,21,119 हो गए हैं। इसमें से 20,08,623 लोग रिकवर भी हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 59,358 है, जबकि कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,937 हो गया है। वहीं, राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों और स्थानीय निकायों के आयुक्तों से जांच में तेजी लाने को कहा है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि बैठक में राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का होगा वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारी