– कशिश राजपूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा अभी तक देश में 9 करोड़ से ज्यादा टीके लग चुके हैं।
यूपी में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है, जिसके चलते स्थितियां बद से बदतर होती जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण मरीजों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि यहां मरीजों को कोरोना जांच रिपोर्ट मिलने में ही 24 घंटे के बजाए 48 से 72 घंटे लग रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में एक महीने में कोरोना के सक्रिय मामलों में 15 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
नोएडा में 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का एलान | सभी स्कूल कॉलेज भी 17 अप्रैल तक बंद करने के आदेश जारी |
Noida administration imposes night prohibition/regulation order in the district from 10pm to 5am till 17th April 2021. All movement of essential goods/commodities and essential/medical services shall be exempted. pic.twitter.com/3enU79V2m8
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2021
पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों/केंद्र शासिल प्रदेशों से कोरोना वायरस से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है | ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- असम, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश |