-कशिश राजपूत
COVID-19 VACCINE: पूरे देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होगा, जिसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है- 16 जनवरी को दिल्ली में 81 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक स्थान पर एक दिन में लगभग 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। सप्ताह में चार दिन – सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा- हम 81 केंद्रों के साथ टीकाकरण शुरू करेंगे, फिर इसे कुछ दिनों में बढ़ाकर 175 और फिर दिल्ली भर में 1000 केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा।
केंद्र सरकार से हमें अब तक 2,74,000 वैक्सीन की डोज मिली हैं, ये लगभग 1,20,000 स्वास्थ्य कर्मियों के लिए काफी हैं। दिल्ली में 2,40,000 स्वास्थ्य कर्मियों ने रजिस्टर किया है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल #COVID19 pic.twitter.com/yfoPnE7y4Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2021