चक्रवात बिपरजॉय का कहर, जानें अबतक की सारी जानकारियां

चक्रवात बिपरजॉय का कहर
चक्रवात बिपरजॉय का कहर

पीएम मोदी ने कल बिपरजॉय चक्रवात के बढ़ते करते को देखते हुए समीक्षा बैठक की। मोदी ने कहा कि कुछ भी नुकसान होने पर तैयारियों के साथ जरूरत सेवाएं सुनिश्चित करें।

गुजरात के तटीय क्षेत्रों से 1300 लोगों को शिफ्ट कराया

चक्रवात गुजरात में आ चुका है। जिसको देखते हुए राज्य के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। देवभूमि द्वारका में अधिकारियों ने बताया कि अब तक लगभग 1300 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया गया है। कच्छ जिले के तटीय क्षेत्रों में धारा 144 लागू की गई है। मछुआरे को 15 जून तक समुंद्री तट पर नहीं जाने का निर्देश दिया है।

लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर समुद्री तट जा रहे

मौसम विभाग ने लोगों को समुद्र किनारे पर अगले 3 दिनों तक नहीं जाने के लिए सख्त मना किया है लेकिन लोग अपनी जान जोखिम में भी डाल कर महाराष्ट्र के कोंकण समुद्री तट पर जा रहे है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की दिशा में बढ़ रहा है और 14 जून को इसकी दिशा बदलेगी।

पश्चिमी रेलवे ने 67 ट्रेनें रद्द की

चक्रवात के कारण पश्चिमी रेलवे पर प्रभाव पड़ा हैं। रेलवे ने गुजवात के प्रभावित क्षेत्रों में कुल 67 ट्रेनें रद्द किया है। और 15 जून तक 95 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

जुहू बीच नहाने गए 6 लोग डूबे

मुंबई में जुहू बीच पर 6 लोग नहाने गए थे जिसमें से 2 लोगों को बचा लिया गया लेकिन 4 लोग लहर के साथ बह गए। अभी भी 4 लोगों को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातें की

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बिपरजॉय से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया है। पीएम मोदी ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत से उन्होंने बिपरजॉय की स्थिति और तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढें: MP : सरकारी दफ्तर वाली इमारत में लगी आग, सीएम ने वायुसेना से मांगी मदद