24 फरवरी को रिलीज होगीभोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’

'Daag Ego Lanchan'
'Daag Ego Lanchan'

‘Daag Ego Lanchan’, मुंबई, 23 फरवरी (वार्ता) : इंटर 10 टेलीविजन प्रा. लि प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ 24 फरवरी को रिलीज होगी। दाग एगो लांछन के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने कहा कि फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ भव्य स्तर पर रिलीज हो रही है। फिल्म 24 फरवरी को ऑल ओवर इंडिया रिलीज होगी। फिल्म का प्रदर्शन देशभर के 50 से अधिक सिनेमा घरों में होगी।इस फिल्म में आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।

‘Daag Ego Lanchan’

फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है। फिल्म की शूटिंग हमने पूरी भव्यता के साथ की हैं, जिसे दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर में भी देखा। ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रेस्पॉन्स भी मिल रहा है। निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है और अब सबकुछ दर्शकों पर निर्भर करता है कि फिल्म उन्हें कितना पसंद आती है। हम अपने दर्शकों से आग्रह करना चाहेंगे कि वे फिल्म को पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों जा कर देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें। गौरतलब है कि फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ में मुख्य भूमिका में आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत,रक्षा गुप्ता,अमित शुक्ला, रंभा सहनी,निशा तिवारी,बबलू पंडित सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म के सह निर्माता डॉ संदीप उज्ज्वल, सुशांत उज्जवल, गीतकार ओम झा, छायांकन मनोज कुमार सिंह का है।

यह भी पढ़ें : अर्जुन कपूर ने मुंबई एयरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा को रिसीव किया