Deepika Padukone को ‘लेडी सिंघम’ के अवतार में देख फटी रणवीर सिंह की आंखें, पत्नी को दे दिया ये टैग

इस वक्त अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। मच अवेटेड फिल्मों की लाइन लगने के अलावा वह जल्द ही मदरहुड फेज में कदम रखने वाली हैं। हाल ही में, प्रेग्नेंट दीपिका का आगामी फिल्म सिंघम अगैन (Singham Again) से पहला लुक रिवील किया गया था। लेडी सिंघम के अवतार में दीपिका पादुकोण खूब जच रही थीं। पुलिस की वर्दी में काला चश्मा लगाए और शेरनी वाला इशारा करने वाला दीपिका का लेडी सिंघम लुक रिवील होते ही छा गया था। फिल्म में दीपिका के किरदा से भी पर्दा उठा। वह अजय देवगन स्टारर में शक्ति शेट्टी की भूमिका में नजर आएंगी।

रणवीर ने दीपिका को बताया शेरनी

सिंघम अगैन से होने वाली मॉम दीपिका पादुकोण का लुक रिवील होने के बाद रणवीर सिंह ने अब इस पर रिएक्शन दिया है। रणवीर ने अपनी लेडी लव को शेरनी बताया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका पादुकोण की लेडी सिंघम लुक वाली तस्वीर शेयर की है, साथ ही कैप्शन में लिखा है, “शेरनी।”

सिंघम में दिग्गज सितारों का मेला

रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगैन में सिनेमा के कई धुरंधर नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन (बाजीराव सिंघम), करीना कपूर खान (अवनी कामत सिंघम), रणवीर सिंह (संगराम सिंघम), अक्षय कुमार (वीर सूर्यवंशी), टाइगर श्रॉफ (एसीपी सत्या), जैकी श्रॉफ (ओमर हाफीज) और अर्जुन कपूर (डेंजर लंका) जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका में हैं। करीब 200 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग मूवी

बात करें दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की तो वह सिंघम अगैन के अलावा प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगी। हाल ही में, फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ था। इसमें अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह सितंबर में पहली बार मां बनने जा रही हैं। फरवरी में दीपिका और रणवीर ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। शादी के 6 साल बाद कपल पहली बार माता-पिता बनने वाला है।