ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी दीपिका पादुकोण

https://www.instagram.com/p/CvBzgCBqAaH/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
Deepika Padukone in Oscars

Deepika Padukone in Oscars,(वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स की प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आयेंगी। यह साल ऑस्कर 2023 में भारत के लिए गर्व करने वाले पल लेकर आया है। जहां एक तरफ ‘छेल्लो शो’ और ‘RRR’ का ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है।

Deepika Padukone in Oscars

वहीं दूसरी ओर अब दीपिका पादुकोण का भी ऑस्कर अवॉर्ड के साथ कनेक्शन जुड़ गया है। दीपिका पादुकोण 13 मार्च को होने वाले ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी। दीपिका पादुकोण ने इसकी जानकारी फैन्स को दी है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि उनके अलावा ऑस्कर 2023 में ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनली, सैम्युल एल जैक्सन, मेलिसा मेक्कार्थी, जो सलदाना, जोनाथन मेजर्स, क्वेस्टलव और डोनी येन ऑस्कर में प्रेजेंटर हैं। इनके अलावा रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, एरियाना डीबोस, जेनेल मोनाए और सैम्युल एल जैक्सन भी ऑस्कर प्रेजेंटर होंगे।

ये भी पढ़ें: दीवार फांदकर शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में घुसे दो लोग, हुए गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के 118 आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं।