डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार नें राम रहीम को 30 दिन की पैरोल की मंजूरी दे दी है. जिसके बाद वह कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा. बता दें कि हर बार की तकह इस बार भी बाबा राम रहीम UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा.

अब तक 6 बार पैरोल पर बाहर आ चुके है राम रहीम

बता दें कि बाबा राम रहीम अब तक कुल 6 बार पैरोल पर बाहर आ चुके है. 24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी, 21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली थी. 7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी थी. जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दी गई. अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया. 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली.

राम रहीम सिंह को साध्वियों से रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था.