छत्रपति संभाजीनगर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: फडणवीस

उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री

Devendra Fadnavis, छत्रपति संभाजीनगर 30 मार्च (वार्ता) : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार की आधी रात की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और यहां शांति बनाये रखने का प्रयास किया जा रहा है।
राज्य के गृह मंत्री का भी दायित्व संभाल रहे फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग भड़काऊ प्रतिक्रिया दे रहे हैं और स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Devendra Fadnavis

छत्रपति संभाजीनगर में दो गुटों के बीच विवाद पर फडणवीस ने कहा कि नेताओं को यह समझना चाहिए कि उन्हें कैसा व्यवहार करना चाहिए। सभी नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे कोई गलत बयान न दे। साथ ही अगर कोई इस घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि हालांकि शहर में स्थिति नियंत्रण में है. लेकिन सभी को शांति बनाए रखने का प्रयास करना होगा। शहर को शांतिपूर्ण रखना सबकी जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि राम नवमी की पूर्व संध्या पर शहर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में झड़प के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गयी , लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में शांति है और स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें : Shiv Sena symbol controversy: SC का चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इंकार, उद्धव ठाकरे की याचिका दो हफ्ते बाद सूचीबद्ध