DEVI SINGH SHEKHWAT: प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का निधन

DEVI SINGH SHEKHAWAT
प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का निधन
DEVI SINGH SHEKHWAT, 25 फरवरी (वार्ता)- पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का शुक्रवार सुबह पुणे में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल के अलावा एक पुत्र राजेन्द्र सिंह शेखावत हैं।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शेखावत पुणे स्थित अपने आवास की लान में 12 फरवरी की सुबह गिर पड़े थे। उनकी शल्य क्रिया की गयी थी। उन्हें रक्तचाप संबंधी दिक्कतें थीं, उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें कई अन्य शारीरिक परेशानियां थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शेखावत का पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे निधन हुआ।

DEVI SINGH SHEKHWAT: प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का निधन

उनका अंतिम बार पुणे के केईएम अस्पताल में उपचार कराया गया । उनकी आज शाम छह बजे पुणे में अंत्येष्टि की जायेगी। शेखावत पाटिल सात जुलाई 1965 को परिणय सूत्र में बंधे थे। शेखावत अमरावती नगर निकाय के महापौर रहे। बाद में वह वहीं से विधायक भी निर्वाचित किये गये। शेखावत शैक्षिक जगत में भी काफी सक्रिय रहे। उन्होंने 1972 में मुम्बई विश्वविद्यालय से PHD की थी। वह विद्या भारती शिक्षक संस्था फाउंडेशन की ओर से संचालित काॅलेज के प्राचार्य भी रहे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

देवीसिंह शेखावत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और श्रद्धांजलि व्यक्त की है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”देवीसिंह शेखावत जी के निधन पर मेरे विचार पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं. उन्होंने अपने विभिन्न सामुदायिक सेवा प्रयासों के माध्यम से समाज पर एक छाप छोड़ी. ओम शांति.”

एनसीपी प्रमुख ने जताया शोक

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी शेखावत के निधन पर उनकी फोटो ट्वीट करते हुए शोक जताया. पवार ने ट्वीट में लिखा, ”कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी श्री देवीसिंह रणसिंह शेखावत जी के निधन से गहरा दुख हुआ है. अनुभवी नेता ने अमरावती के पहले मेयर के रूप में काम किया और भारत के प्रथम सज्जन के रूप में वह श्रीमती प्रतिभा ताई के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम थे.” एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं पाटिल परिवार के साथ हैं. उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले.”

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- स्तब्ध हूं

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देवीसिंह शेखावत के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया, ”डॉ. देवीसिंह शेखावत जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं.”