– कशिश राजपूत
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहनों द्वारा दायर की गई याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है | आज यानि मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में मीतू सिंह (Meetu Singh) के खिलाफ मामले को खारिज कर दिया, जबकि प्रियंका (Priyanka Singh) के खिलाफ इस मामले में आगे कारवाई चलने के आदेश दिए गए हैं |
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था |
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में उनके फैमिली वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उनके मुताबिक, रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर उनका फायदा उठाने और उनके साथ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
इसकी वजह से दोनों भाई-बहन में जमकर बहस हुई थी। विकास सिंह की मानें तो रिया ने यह आरोप सुशांत और उनकी बहनों के बीच फूट डालने के इरादे से लगाया था।