- Advertisement -
Dindori Ganja smuggling, डिंडौरी, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के डिण्डोरी जिले की एक अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर दस-दस साल की सजा सुनायी है। अभियोजन के अनुसार करंजिया पुलिस ने 25 जनवरी 2021 को गाँजा तस्करी के मामले में अखिलेश राय ,जयप्रकाश, मनोज साहू और कमला साहू को गिरफ्तार कर इनके पास से 54 किलो गांजा जप्त किया था।
Dindori Ganja smuggling
पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने चारों आराेपियों के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर यह सजा सुनायी है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
- Advertisement -
यह भी पढ़ें : शिवराज पहुंचे मैहर, मां शारदा के किए दर्शन
- Advertisement -