पुलिस महानिदेशक ने आरक्षी तीरंदाज मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर किया पुरस्कृत

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षी मनोज कुमार को रजत पदक जीतने पर मंगलवार को प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया। उत्तराखंड के देहरादून जिले में आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम की तरफ से 30 मीटर व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में मुजनफ्फरनगर जिले में नियुक्त आरक्षी मनोज कुमार (पीएनओ 152541417) ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में मनोज कुमार ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक हासिल किया। इससे पूर्व भी मनोज कुमार प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता की तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में दो रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं।

अपने कार्य के अलावा खेल में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले मनोज कुमार को पुलिस महानिदेशक ने मुख्यालय बुलाकर प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उप्र के अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, उप्र सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक द्वारा विगत आठ माह में सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 पुलिसकर्मियों ओर एक होमगार्ड को पुरस्कृत किया जा चुका है।