बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान जख्मी, अस्पताल में कराया भर्ती

IED Blast
IED Blast

IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान जख्मी हो गया है। घायल जवान को फौरन अस्पताल भर्ती कराया गया। आईईडी ब्लास्ट बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान को लेकर गंगालूर थाना क्षेत्र पहुंची थी। आज जवानों की टीम वापस लौट रही थी। इसी बीच गंगालूर में आईईडी ब्लास्ट हुई। इसकी जद में आने से जवानों की टीम में से एक जवान घायल हो गया। जानकारी की अनुसार जवान के अंगूठे और पैर में चोटें आई है।

ये भी पढें: मुंबई के एक कॉलेज में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाडियां पहुंची