रूस के विलुचिंस्क में भूकंप के झटके महसूस किये गये

मॉस्को, 09 मार्च (वार्ता) रूस के विलुचिंस्क में गुरुवार को भूकंप के मध्यम झटके मसहसू किये हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि विलुचिंस्क से 185 किलोमीटर दूर सुबह करीब 0506 बजे आये भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.1 मापी गई। उन्होंने बताया कि भूकंप का केन्द्र 51.5247 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 159.8668 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।