- Advertisement -
नई दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता)- दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत में मंगलवार को अपराह्न दो बजकर 28 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गयी। इसका केन्द्र उत्तर-पश्चिम नेपाल में 29.41 उत्तरी अक्षांश और 81.68 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में था।
भूकंप के झटके नेपाल, भारत और तिब्बत में महसूस किए गए। भारत में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा बिहार में नेपाल के निकटवर्ती इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। अभी कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें- ONDC नेटवर्क पर आया WOW स्किन साइंस
- Advertisement -