EMBASSY: स्विट्जरलैंड ने सूडान की राजधानी खार्तूम में बंद किया दूतावास

EMBASSY
स्विट्जरलैंड ने सूडान की राजधानी खार्तूम में बंद किया दूतावास

EMBASSY, 24 अप्रैल (वार्ता)- स्विट्ज़रलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सुरक्षा कारणों और अफ्रीकी देश सूडान में चल रही सशस्त्र संघर्षों के कारण राजधानी खार्तूम में स्थित स्विस दूतावास के संचालन को बंद कर दिया गया है। स्विस विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा “ सुरक्षा कारणों से, हम खार्तूम में अपना दूतावास बंद कर रहे हैं। हमने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को निकाल लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। यह हमारे भागीदारों, विशेष रूप से फ्रांस के सहयोग से संभव हो पाया है। उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।”

EMBASSY: स्विट्जरलैंड ने सूडान की राजधानी खार्तूम में बंद किया दूतावास

बयान में कहा गया कि दूतावास को 23 अप्रैल से बंद कर दिया गया था। दो राजनयिक कर्मचारी इथियोपिया और बाकी कर्मचारियों को जिबूती ले जाया गया है। देश में तनावपूर्ण सुरक्षा स्थिति के कारण कई देश अन्य अफ्रीकी और मध्य पूर्वी देशों के सहयोग से अपने नागरिकों और राजनयिकों को भूमि और हवाई मार्गों से सूडान से निकाल रहे हैं। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को सूडानी नियमित सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) अर्धसैनिक समूह के बीच खार्तूम में हिंसक झड़पें हुईं।

सरकारी बलों ने RSF पर विद्रोह का आरोप लगाया और उनके ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए। सूडानी सेना के प्रमुख अब्देल फत्ताह बुरहान ने आरएसएफ को भंग करने का फरमान जारी किया। इस बीच दोनाें पक्षों ने ईद अल-फितर के मद्देनजर शुक्रवार से तीन दिवसीय युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की। सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि संघर्षों में अब तक करीब 600 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि 3,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।